आगरा के बाह में बोले राजनाथ सिंह, कांग्रेस को कर रही है जनता विलुप्त और सपा को बताया समाप्त पार्टी

Politics

राष्ट्रीय दायित्व मिलने से क्षेत्रीय जनता को समय देना कम हो जाता है, राजकुमार चाहर अब ऐसा नहीं करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां रक्षा मंत्री बाह के जरार मंडी मैदान पर फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों की नाराजगी को भांपते हुए कहा कि राजकुमार चाहर मेरे बहुत प्रिय लोगों में हैं। इनकी क्षमता और प्रतिभा से पार्टी प्रभावित हुई, इसलिए किसान मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व दिया। कई ऐसे दायित्व का निर्वहन मैं कर चुका हूं, इसलिए क्षेत्रीय जनता को समय देना थोड़ा मुश्किल होता जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

सपा और कांग्रेस हैं समाप्त पार्टी

आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा के जरार में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि 10 साल बाद जब आप अपने बच्चों से कांग्रेस और सपा के बारे में पूछेंगे, तो वे बोलेंगे कौन कांग्रेस और सपा, वह तो समाप्त पार्टी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं आज आपके बीच राजकुमार चाहर के लिए आया हूं। उन्होंने लोगों की नाराजगी को भांपते हुए कहा कि राजकुमार चाहर मेरे बहुत प्रिय लोगों में हैं। इनकी क्षमता और प्रतिभा से पार्टी प्रभावित हुई, इसलिए किसान मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व दिया। मैं भी कई ऐसे दायित्व का निर्वहन मैं कर चुका हूं, इसलिए जानता हूं कि राष्ट्रीय पद का निर्वहन करने के दौरान क्षेत्रीय जनता को समय दे पाना थोड़ा मुश्किल होता जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दो सपने थे। एक कांग्रेस पार्टी को भंग कर देना और दूसरा गरीबी हटा देना। राजनाथ सिंह ने इस दौरान नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने हमलावार होते हुए बोला कि कांग्रेस को जनता विलुप्त कर रही है। भाजपा की सरकार आवास, आयुष्मान योजना व अन्य योजनाओं के माध्यम से गरीबी को दूर कर रही है। ये भाजपा की ही देन है जो भारत आज विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

अपनी चुनावी सभा की शुरुआत रक्षामंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन कर की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी इसी धरती बटेश्वर से निकले, एक कद्दावर नेता थे। वे देश की ही नहीं बल्कि विश्व की सम्मानित शख्सियत थे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के घोषण पत्र पर बोलते हुए कहा कि ये वो पार्टी है, जिसने अपने घोषणा पत्र में जो कहा वो पूरा किया।

उन्होंने जनता को कश्मीर में आर्टिकल-370 हटाने का मुद्दा तो वहीं राम मंदिर प्राण-प्रतिष्णा की उपलब्धि को भी गिनाया। कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि वो पूछते थे कि राम मंदिर बनने की तारीख कब बताएंगे, हमने 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा कर जवाब दिया। वहीं अब जब प्रभु राम कुटिया से निकलकर अपने महल में पहुंच गए हैं, तो राम राज्य भी आएगा।

भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की

विदेश नीति पर कांग्रेस को घेरते हुए राजनाथ ने कहा कि पहले भारत की कहीं कोई बात सुनी नहीं जाती थी। आज भारत जो कहता है उसे दुनिया कान खोलकर सुनती है। चाहे रूस या यूक्रेन युद्ध हो। जब विश्व इस युद्ध से जूझ रहा था, तब वहां फंसे 30 हजार विद्यार्थियों को सकुशल लाने का कार्य भी इस सरकार ने कर दिखाया। फतेहपुर सीकरी लोकसभा के जरार के मंडी मैदान से रक्षामंत्री ने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को जिताने की अपील की।

-एजेंसी