राजकुमार संतोषी को चेक बाउंस मामले में 2 साल की सजा, दोगुनी रकम भी देनी होगी

Entertainment

राजकुमार संतोषी और अशोकलाल क्लोज फ्रेंड थे

अब इसी मामले में जामनगर कोर्ट ने अपना बड़ा फैसला सुनाया है। अशोकलाल के वकील ने बताया था कि एक समय था जब राजकुमार संतोषी और अशोकलाल क्लोज फ्रेंड हुआ करते थे। ये मामला साल 2015 का है, जब प्रोड्यूसर ने अशोकलाल से पैसे उधार के तौर पर लिए थे।

2019 में राजकुमार संतोषी जामनगर कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश हुए थे। राजकुमार ने एक बार अशोकलाल को पैसे चुकाने के लिए 10 लाख रुपए के 10 बैंक चेक दिए थे, लेकिन वो सभी चेक दिसंबर 2016 में बाउंस हो गए।
चेक बाउंस होने के बाद अशोकलाल ने राजकुमार से बात करने की कोशिश की। दरअसल, चेक बाउंस होने की बात वो उनसे बताना चाहते थे। लेकिन किसी कारण उनकी बात नहीं हो पाई। मामले से परेशान होकर अशोकलाल ने जामनगर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बता दें कि मामला कोर्ट में दर्ज होने के बाद भी राजकुमार संतोषी लगभग 18 बार सुनवाई में नहीं पहुंचे।

शुरुआत में कोर्ट ने राजकुमार संतोषी से कहा था कि उन्हें हर बाउंस हुए चेक के लिए अशोकलाल को 15 हजार रुपए देने होंगे। लेकिन अब कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुना दिया है। अब उन्हें उधार की दोगुनी रकम अशोक लाल को देनी पड़ेगी।

-एजेंसी