सेठ अचल सिंह जयंती समारोह: आगरा में राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने किया कांग्रेस दिग्गज अजय राय का अभिनंदन

स्थानीय समाचार

आगरा: आगरा के पाँच बार सांसद रहे स्वतंत्रता सेनानी और जनप्रिय नेता स्वर्गीय सेठ अचल सिंह जी के जयंती समारोह के अवसर पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज जैन बोहरा द्वारा आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप कुमार जैन आदित्य पहुँचे।

​अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

कार्यक्रम के दौरान ‘राजीव गांधी बार एसोसिएशन आगरा’ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाशंकर शर्मा एडवोकेट ने अपने साथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पूर्व केंद्रीय मंत्री का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ उद्यमियों और समाजसेवी नागरिकों का भी अभिनंदन किया।

​वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

स्वागत समारोह में कांग्रेस के जिला एवं शहर स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और अधिवक्ता शामिल रहे। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष अरूण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नवीन गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी पवन कुमार शर्मा और किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बंटी सिकरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

​इन सदस्यों ने दर्ज कराई उपस्थिति

प्रदेश नेतृत्व के स्वागत के दौरान अधिवक्ता राम दत्त दिवाकर, राम टंडन, भारत भूषण गप्पी, सुरेश आमौरिया, नवीन चंद शर्मा, सुभाष उपाध्याय, सचिन चौधरी, प्रकाश चंद्र दुबे, कुलदीप भारद्वाज, विष्णु दत्त शर्मा, प्रदीप चसौंलिया, लक्ष्मी नारायण सिंह, सत्येंद्र कैम्प, आर एस मौर्य और रमेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और अधिवक्ता मौजूद रहे।