न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में ‘आरआरआर’ के लिए राजामौली ने जीता सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार

Entertainment

इस दिन मिलेगा पुरस्कार

न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड्स अत्यधिक सम्मानित हैं, क्योंकि वे सम्मानित हॉलीवुड फिल्म समीक्षकों के एक पैनल द्वारा तय किए जाते हैं। न्यूयार्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल के सदस्यों ने 1935 में समूह की स्थापना के बाद से समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और यहां तक कि वेबसाइटों के लिए भी काम किया है। जनवरी महीने की शुरुआत में यह संगठन एक पार्टी का आयोजन करेगा, जहां ये पुरस्कार दिए जाएंगे।

फिल्म की कमाई

‘आरआरआर’ ने अपने प्रदर्शन के दौरान वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। यह फिल्म हाल ही में चीनी थिएटर में दिखाई गई और दर्शकों द्वारा इसे खूब पसंद किया गया। ‘आरआरआर’ को कई बड़े निर्देशकों और फिल्म तकनीशियनों ने समर्थन दिया था। फिल्म को विश्वभर में प्रशंसा मिली है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘आरआरआर’ ने साल की दूसरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड भी जीता है।

क्या है कहानी

‘आरआरआर’ दो वास्तविक नायकों और जाने-माने क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है। यह एक काल्पनिक कहानी है, जो 1920 के पूर्व स्वतंत्रता युग में घटित होती है। राम चरण और जूनियर एनटीआर ने फिल्म ‘आरआरआर’ में मुख्य भूमिका निभाई है।

Compiled: up18 News