लखनऊ में लगातार दो दिन से बारिश, आगरा में भी बुधवार से बारिश होंने के आसार

Regional

लखनऊ में लगातार दो दिन से बारिश हो रही है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी वहां बादल जमकर बरसे। ऐसे में उम्मीद है कि आगरा में बुधवार से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का भी पूर्वानुमान यही है।

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, मानसून कुछ कमजोर पड़ा है। यह अभी सोनभद्र के पास ही ठहरा है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में अनुकूल परिस्थितियां न बनने से यह कमजोर पड़ा है। और सोनभद्र के पास ठहरा हुआ है। फिलहाल इसके आगे बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं। बुधवार से 29 जिलों में भारी बारिश केे आसार हैं।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि, अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है। इसके लिए मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। मानसून अब जल्द दस्तक दे सकता है।

आगरा में भीषण उमस से लोग परेशान

आगरा में मंगलवार को बारिश की उम्मीद थी लेकिन बादल नहीं बरसे। सुबह कुछ देर के लिए​ बादल छाए रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री अधिक होकर 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का प्रतिशत 64 रहा। इस कारण उमस ने भी लोगों को परेशान किया।

कूलर फेल, लोग बिलबिलाते रहे

पिछले पांच दिन से लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। कूलर फेल हो चुके हैं। छोटे बच्चे अधिक परेशान हैं। बच्चों में डायरिया की शिकायत बढ़ रही है।

मौसम विभाग का अनुमान

29-Jun 30.0 42.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
30-Jun 27.0 40.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
01-Jul 21.0 31.0 Generally cloudy sky with Heavy rain