आगरा: विदेशी पर्यटक ने ताजमहल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए किया ट्वीट, व्हिल चेयर के लिए नही बनाई गई रैंप

Regional

आगरा: ताजमहल पूरे विश्व में विख्यात है। सात समुंदर पार से भी सैलानी इस ऐतिहासिक स्मारक को निहारने के लिए आते है। हर कोई चाहता है कि एक बार वह ताज का दीदार कर ले। इसी सोच के साथ बुजुर्ग, युवा, बच्चे और यहां तक की चलने फिरने में असमर्थ व्यक्ति भी इस अद्भुत स्मारक को निहारने के लिए ताजमहल पहुँचता है। लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते उसके मन में कहीं ना कहीं खटास उत्पन्न हो जाती है।

एक विदेशी पर्यटक द्वारा ताजमहल की अव्यवस्थाओं को लेकर ट्वीट किया गया जिससे हड़कंप मचा हुआ है। ट्वीट में लिखा गया है कि “ताजमहल में न तो व्हीलचेयर की सुविधा है और न ही किसी भी प्रकार की रैम्प की जिससे चलने में असमर्थ लोगों को ताज को करीब से निहारने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

6 दिन पहले किया गया ट्वीट

जानकारी के मुताबिक एडम वाकर (Adam Walker) नाम के व्यक्ति अपने परिजनों के साथ लगभग 6 दिन पहले ताजमहल का दीदार करने के लिए आया था। इस दौरान उनके विकलांग परिजन भी उनके साथ थे। ताज महल के अंदर तो व्हीलचेयर से उन्हें वह अपने साथ ले गए लेकिन ताजमहल के मुख्य गुंबद पर चढ़ने के लिए जो सीढ़ियां हैं उन पर उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अपने विकलांग परिजन को उन्होंने गोद में उठाया और फिर लगभग 22 सीढ़ियां ऊपर चढ़े। जब ताजमहल भ्रमण करने के दौरान वह वापस जाने लगे तो फिर उन्हें गोद में उठाकर ही नीचे ले जाना पड़ा। इस दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन अव्यवस्थाओं से गुजरने के बाद ही उन्होंने 6 दिन पहले एक ट्वीट किया जो इस प्रकार है।

Adam Walker का ट्वीट

दुनिया के शीर्ष स्मारकों में से एक ताजमहल में व्हीलचेयर पहुँच की सुविधा क्यों नहीं है? मेरे देवर को मेरी विकलांग भाभी को 22 सीढ़ियाँ ऊपर और नीचे ले जाना था। यह न केवल अशोभनीय है, बल्कि सर्वथा खतरनाक भी है। यह ट्वीट उन्होंने @UNESCO @IndiaatUNESCO को किया और लिखा कि यह 2023 है।

इस ट्वीट को लेकर जब एएसआई विभाग से सवाल किया तो जवाब आया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। वहीँ किसी व्यवस्था के लिए एकदम ऐतिहासिक स्मारक से फिलहाल छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है।