यूपी के लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार गौतम की गोली मारकर हत्या

Crime

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (में वृंदावन सेक्टर-19 इलाके में सोमवार देर शाम एक प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके दफ्तर में काम करने वाला कर्मचारी घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बेखौफ होकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। षायल कर्मचारी का प्राथमिकी उपचार कराया।

निगोहां टिकरा गांव निवासी अमित कुमार गौतम (35) पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-19 में होम सिटी इंफ्राटेक प्रालि के नाम से उनका दफ्तर है। सोमवार देर शाम करीब 7: 30 बजे वह घर जाने के लिए दफ्तर से निकलकर बाहर आए। उनके कर्मचारी अतुल कुमार ने बाइक स्टार्ट की। जैसी ही अमित उसकी बाइक पर बैठे वैसे ही पीछे से उनके सिर में गोली मार दी। वह खून से लथपथ होकर गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

लखनऊ पुलिस ने प्रकरण की तफ्तीश शुरू की। जांच में सामने आया कि पीछे से आए बदमाशों ने अमित के सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारी गई है। पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया कि वारदात को 32 बोर की पिस्टल से अंजाम दिया गया। गोली आरपार हो गई और बाइक चलाने वाले अतुल की गर्दन को छूते हुए निकल गई। जिससे वह भी जख्मी हो गया।

पुलिस ने प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। चूंकि अमित प्रॉपर्टी का काम करते थे। इसलिए पुलिस को आशंका कि किसी से उनका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद रहा होगा। जिसने उसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा भी अन्य कई पहलुओं पर पुलिस की तफ्तीश जारी है। पुलिस ने कुछ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

घटना में घायल अतुल ने लखनऊ पुलिस को बताया कि बाइक से दो बदमाश आए थे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। वहीं एक दो प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक हमलावर पैदल आया और गोली मारकर फरार हो गया। एडीसीपी ने बताया कि हमलावर कितने थे, इसको लेकर दो तथ्य सामने आए हैं। जांच जारी है। फुटेज से स्पष्ट हो जाएगा कि कितने लोग थे।

जिस तरह से एक गोली में अमित का काम तमाम कर दिया, उससे संभावना है कि हमलावर बेहद शातिर है। पेशेवर शूटर की तरह वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को आशंका है कि इसमें साजिशकर्ता कोई और है। जिसने भाड़े पर हत्या कराई। इस पहलू पर भी तफ्तीश की जा रही है।