आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मामले में प्रियंका गांधी ने लगाई केजरीवाल सरकार को लताड़

Politics

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा, “दिल्ली सरकार ने कुछ दिनों पहले ही विधायकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की थी लेकिन एक अन्यायपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार ने सम्मानजनक मानदेय की मांग करने वाली 800 से अधिक आंगनबाड़ी सेविकाओं को बर्खास्त कर दिया। मेहनत के बदले अच्छा मानदेय मांगना अपराध नहीं है।”
अपने ट्वीट में कांग्रेस नेत्री ने आगे लिखा, “इन आंगनबाड़ी सेविकाओं को तुरंत बहाल किया जाना चाहिए।”

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि दिल्ली की 884 आंगनबाड़ी सेविकाएं मानदेय बढ़ाने और काम के सम्मानजनक घंटों की मांग करते हुए एक महीने से अधिक समय से हड़ताल कर रही थीं। विरोध कर रहीं आंगनबाड़ी की सेविकाओं को दिल्ली सरकार ने अचानक नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। इससे इन सभी का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विरोध कर रहीं सेविकाओं का दावा था कि महमारी के दौरान उन्होंने जनता की अथक सेवा की लेकिन इसके बावजूद जनवरी से उन्हें वेतन नहीं मिला है। वो किसी तरह से उधार के सहारे अपना घर खर्च चला रही हैं। अब प्रियंका गांधी वाड्रा इनके समर्थन में सामने आई हैं और केजरीवाल सरकार को घेरने का काम किया है।

-एजेंसी