अखनूर रैली में बोले फारूक अब्दुल्ला: राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं, पूरे विश्व के भगवान

Politics

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इस समय महंगाई चरम सीमा पर है। महंगाई पर किसी का नियंत्रण नहीं है। फल, सब्जियों, गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे है। महंगाई से भी लोग परेशान हैं। हम भी चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में जल्द चुनाव हों। लोगों का अपना विधायक हो, जो उनकी सुने।

फारूक ने कहा कि विधायक भी लोगों के संपर्क में रहते हैं। उन्हें अगली बार भी चुनाव जीतना होता है। उन्होंने कहा कि इस समय जम्मू कश्मीर में नौकरशाही हावी है। बाबू लोग लोगों की सुनते नहीं हैं और लोगों के काम नहीं हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम धर्म से पीछे हट गए तो हमारी बर्बादी होगी। बच्चों को सही धर्म सिखाएं। कोई धर्म नहीं कहता है कि चोरी, बेईमानी और बलात्कार करो। कोई धर्म नहीं कहता है। वो सिर्फ कहता है कि सही चलो। कोई भी धर्म खराब नहीं है, इंसान खराब है। इसीलिए जब मैं अपना धर्म सीख जाऊंगा और समझ जाऊंगा तो मुझे दूसरा धर्म बुरा नहीं लगेगा। जब मैं अपना ही धर्म नहीं जानता हूं, तो दूसरे के धर्म को क्या जानूंगा।

Compiled: up18 News