अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी जोर-शोर से शुरु, विश्व रिकॉर्ड बनाने को लोगों से मांगा सहयोग

Religion/ Spirituality/ Culture

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीपोत्सव आयोजन के लिए संकाय सदस्य अजय प्रताप सिंह को नोडल अधिकारी और संग्राम सिंह को डिप्टी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को कोर टीम ने धार्मिक अनुष्ठानों और भूमिपूजन समारोह में भाग लिया।

शुक्रवार को वीसी अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, विश्विद्यालय से जुड़े संस्थान, जिले के अन्य सरकारी संस्थान, गैर-सरकारी संगठन और इच्छुक परिवारों से 18 हजार लोग वालंटियर के तौर पर जुड़ेंगे।

लोगों से अयोध्या दीपोत्सव के लिए मांगा सहयोग

उन्होंने बताया कि दीपोत्सव को विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए स्थानीय निवासियों, व्यापारियों समेत अन्य लोगों से सहयोग मांगा गया है। लोगों से दीये, मोमबत्तियां, तेल और अन्य संसाधनों को दान करने के लिए आगे आने को कहा गया है। अपर निदेशक अंशुमान त्रिपाठी समेत यूपी सूचना विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आयोजन के लिए जरूरी तैयारियां 19 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएंगी।

सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

सीएम योगी आदित्यनाथ भी लगातार अयोध्या दीपोत्सव पर जायजा ले रहे है। हाल में ही उन्होंने इससे जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की थी। साथ ही कहा कि अयोध्या दीपोत्सव को भव्य रुप से मनाया जाए और झांसी निकाली जाए। जानकारी के मुताबिक हर वर्ष की तरह इस बार भी दूर-दूर से लोग भव्य दीपोत्सव को देखने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे।

-एजेंसी