आगरा: दशहरा शोभायात्रा की तैयारी शुरू, आयोजन समिति का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

विविध

आगरा: श्रीरामचंद्र मंदिर जटपुरा खातीपाड़ा से निकलने वाली उत्तर भारत की प्राचीन दशहरा शोभायात्रा के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को संजय प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट पर सम्पन्न हुआ।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र खंडेलवाल, महामंत्री राजपाल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राजगद्दी प्रभारी तरुण सिंह, दशहरा संयोजक पार्षद शरद चौहान एवं हेमंत प्रजापति, सर्वव्यवस्था प्रमुख रामदास कटारा, कोषाध्यक्ष अमित बंसल, महिला मंडल अध्यक्ष क्षमा जैन सक्सेना और उपाध्यक्ष मटरू सिंह ने पद की शपथ ग्रहण की। दशहरा शोभायात्रा दशहरा पर्व पर पांच अक्टूबर को प्राचीन श्रीरामचंद्र मंदिर जटपुरा खातीपाड़ा लोहामंडी से निकाली जाएगी।

चयन समिति द्वारा श्रीराम, लक्ष्मण और सीता जी के स्वरूपों का चयन 25 सितम्बर तक किया जायेगा। आठ अक्टूबर को भगवान् श्रीराम का राजतिलक के बाद राजगद्दी पर विराजेंगे। राजगद्दी समारोह में स्वरूपों और आयोजन समिति के सहयोगियों का सम्मान भी किया जायेगा।

-up18news