प्रशांत किशोर बोले, 9वीं पास को नहीं मिलती चपरासी की नौकरी, लेकिन लालू का बेटा डिप्टी CM हैं

Politics

प्रशांत किशोर ने लोगों से स्थानीय बोली में बातचीत करते हुए कहा- “लालू जी का लड़का नौवीं पास है और वो बन रहा है मुख्यमंत्री। आपका लड़का नौवीं पास रहे तो उसको चपरासी की भी नौकरी मिलती है क्या। बताइए जरा। मिलना चाहिए कि नहीं। जिसके पापा विधायक, जिसके बाबूजी मंत्री-मुख्यमंत्री, और वो नौवीं फेल भी रहे तो उसको नौकरी मिल जाती है। और वो राजा बनकर रहता है। ये बदलना चाहिए कि नहीं।”

प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में जन सुराज पदयात्रा पर हैं। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण के भितिहारवा से पीके पदयात्रा पर निकले हैं।

प्रशांत किशोर प्रतिदिन लगभग 10 किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं और लोगों से जनसंवाद करते हैं।  इस दौरान पीके ने लोगों से जब बातचीत के दौरान यह बात कही। पीके की जन सुराज पदयात्रा लगभग 15 महीने चलेगी। इसके दौरान हुए राज्य में 3000 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। राज्य में व्यवस्था परिवर्तन के लिए बिहार की आवाम को तैयार कर रहे हैं।

-एजेंसी