यूपी के नोएडा में मूकबधिर बेटे के इलाज का झांसा देकर महिला के साथ रेप करता रहा कथावाचक, पुलिस ने अरेस्ट कर भेजा जेल

Crime

नोएडा में मूकबधिर बेटे को ठीक करने का झांसा देकर बच्चे की मां के साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज शास्त्री  के रूप में हुई है। पीड़ित महिला रश्मि ( बदला हुआ नाम ) अपने बेटे सुमित का इलाज करवाने के लिए मनोज के पास गई थी। आरोपी ने महिला को अपने झांसे में लेकर काफी महीनों तक रेप की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। जब महिला आरोपी की इस हरकत से तंग आ गई तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अब आरोपी मनोज शास्त्री को दादरी नगर पालिका के पास से गिरफ्तार किया है।

एक साल पहले हुई थी जान-पहचान..

जानकारी के मुताबिक मनोज शास्त्री कथा वाचक है। महिला का कहना है कि करीब एक साल पहले ग्रेटर नोएडा में एक भागवत कथा के दौरान मनोज से उनकी पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों में लगातार बातचीत होने लगी। पीड़ित महिला ने मनोज शास्त्री को बताया कि उसका बेटा सुमित मूकबधिर है। इस पर आरोपी ने तंत्र-मंत्र के माध्यम से उसके बेटे को ठीक करने के झांसा दिया।

कई महीनों तक रेप किया…

महिला का आरोप है कि उपचार और तांत्रिक विद्या के नाम पर मनोज शास्त्री ने उसका यौन शोषण किया। उसके साथ काफी महीनों तक रेप की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर दादरी पुलिस ने मनोज शास्त्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

-एजेंसी