पार्टी मुख्यालय में BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिले प्रधानमंत्री मोदी

National

इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा भी की।

बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?

इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, नगालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी बैठक में शामिल हुए।

नए संसद भवन का हुआ उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘अमृत काल’ देश को एक नई दिशा देगा और नया संसद भवन देश की दृष्टि और नए भारत के संकल्प का एक चमकदार उदाहरण होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से 60,000 से अधिक मजदूरों को रोजगार मिला और उनकी मेहनत को सम्मान देने के लिए एक डिजिटल गैलरी बनाई गई है।

Compiled: up18 News