पीएम मोदी ने देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, अहमदाबाद से मुंबई के बीच का सफर होगा आसान

National

आरामदायक रेल यात्रा का मिलेगा नया अनुभव

इस तीसरी वंदे भारत ट्रेन में आरामदायक और उन्नत रेल यात्रा के एक नए युग की शुरुआत हुई है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है और यह अपने पुराने रूप से भी बेहतर है। इसकी झलक आप नीचे लगाए गए ग्राफिक से ले सकते हैं।

पहले से अधिक सुरक्षित

नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। अब इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई है। इसमें ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसमें वाईफाई सुविधा के साथ ऑन-डिमांड कंटेंट की व्यवस्था है। इस अपग्रेडेड ट्रेन में तीन घंटे का बैटरी बैकअप रहेगा। पहले यह बैकअप एक घंटे का था।

दो वंदे भारत उत्तर भारत में

अहमदाबाद से मुंबई के बीच आज शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन कोई पहली ट्रेन नहीं है। यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। अभी जो दो अन्य ट्रेन चल रहे हैं, वे नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली- माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जा रही है। इन ट्रेनों में यात्रा करने वालो पैसेंजर इसकी तारीफ करते नहीं थकते हैं।

मुंबई अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन का ये है टाइम टेबल

अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली 20901 वंदे भारत एसप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी। रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 06.10 बजे रवाना हो कर सुह 08.50 बजे सूरत पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 10.20 बड़ौदा जबकि 11.35 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। दिन में 12.40 बजे यह अपने फाइनल डेस्टिनेशन मतलब गांधीनगर कैपिटल पहुंच जाएगी।

अहमदाबाद मुंबई वंदे भारत ट्रेन का यह है टाइम टेबल

20902 वंदे भारत एक्सप्रेस भी सप्ताह में छह दिन चलेगी। रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। यह हर रोज गांधीनगर कैपिटल से दिन में 14.05 बजे रवाना हो कर 14.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह शाम में 16.00 बजे बड़ौदा पहुंच जाएगी। यह ट्रेन 17.40 बजे सूरत और रात में 20.35 बजे मुंबई सेंट्रेल पहुंच जाएगी।

-एजेंसी