पठान विवाद: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित 5 लोगों पर बिहार में FIR दर्ज

Regional

छत्तीसगढ़ में शिवसैनिकों ने फिल्म से बेशरम रंग गाना हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसा नहीं किया गया तो छत्तीसगढ़ में फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे। यूपी के मथुरा में हिंदू महासभा फिल्म का विरोध कर रही है। उसका कहना है कि वे इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगी।

क्यों हो रहा है विवाद?

पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। विरोध करने वालों का कहना है कि भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है और दीपिका इस रंग के कपड़े पहन कर बेशरम रंग के बोल वाले गाने पर डांस कर रही हैं जो कि काफी आपत्तिजनक है। भगवा जैसे पवित्र रंग का प्रयोग बिकिनी के लिए करना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Compiled: up18 News