टीवी की दुनिया के मशहूर ‘मामाजी’ की शादी में पंकज त्रिपाठी ने किया दिल खोलकर डांस

Entertainment

पपाराजी विरल भयानी ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें परितोष त्रिपाठी घोड़ी पर सवार हैं। सिर पर सहरा बांधे और शेरवानी पहने दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनके बारात में शामिल दोस्त-यार जमकर भांगड़ा कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी भी सहरा में खूब जंच रहे हैं और ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरक रहे हैं। एक्टर मामाजी की शादी में खुश नजर आ रहे हैं और दिल खोलकर डांस कर रहे हैं। हालांकि कोई स्टेप नहीं कर रहे। बस जैसे मन कर रहा, वैसे हाथ-पैर मार रहे हैं और जनता भी उन्हें पसंद कर रही है। जमकर प्यार लुटा रही है।

परितोष त्रिपाठी की हल्दी में पहुंचे सेलेब्स

बता दें कि इसके पहले परितोष त्रिपाठी की हल्दी हुई थी। उसका भी वीडियो सामने आया था। टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स पहुंचे थे। ऋत्विक धनजानी का भी हल्दी के दौरान कॉमेडियन संग मस्ती करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। पंकज त्रिपाठी की पत्नी संग दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए तस्वीर सामने आई थी। परितोष त्रिपाठी ने भी इंस्टाग्राम पर प्री-वेडिंग रिचुअल्स की फोटो शेयर की थी, जिसके बाद सभी ने उनको बधाई दी थी।

Compiled: up18 News