आगरा: अतुल फैक्ट्री में आक्सीजन सिलेंडर फटा, एक की मौत

Crime

आगरा: थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र में नुनिहाई स्थित अतुल फैक्ट्री में शनिवार सुबह साढ़े दस बजे हादसा हो गया। फैक्ट्री के अंदर आक्सीजन सिलेंडर की गाड़ी आई थी। उसे उतारा जा रहा था। तभी गाड़ी में रखा एक सिलेंडर फट गया। इसमें 28 साल के रूपेश पुत्र छोटेलाल निवासी बांस बादाम एत्मादपुर की मौत हो गई। वह कारखाने के गेट पर पड़ी चंबल सैंड को बाल्टी से भरकर अंदर टब में डाल रहा था। वह उसकी चपेट में आ गया।

अतुल फैक्ट्री परिसर में सिलेंडर फटने के बाद मजदूर की मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं

हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। दो अन्य लोग हर्ष ​पुत्र धर्मेंद्र निवासी बांस बादाम के साथ एक अन्य मजदूर घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद वहां मजदूरों के परिवार वाले भी आ गए। वहां घर की महिलाओं में चीख पुकार मच गई। हंगामा हो गया। जानकारी पर थाना पुलिस के साथ अधिकारी भी पहुंचे।