Agra News: राजामंडी में युवक के ऊपर फेंका तेज़ाब, एक आरोपी गिरफ्तार

Crime

आगरा पुलिस प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली कि सरेराह एक युवक पर तेजाब डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। बुरी तरह से झुलसे युवक को एसएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस घटना में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

किदवई पार्क की घटना

पूरा मामला राजामंडी किदवई पार्क के पास का है। रात करीब 9 बजे दिनेश पाल नाम का व्यक्ति अपने काम से घर लौट रहा था। जैसे ही वह राजा मंडी किदवई पार्क के पास पहुंचा, वहां पर पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उसे घेर लिया। जब तक वो कुछ समझ पाता, उसके ऊपर तेजाब उडे़ल दिया। तेजाब डालने के बाद आरोपी भाग निकले। दिनेश पाल बुरी तरह चीखने लगा। शोर शराबा सुनकर लोग एकत्रित हो गए।

एक आरोपी गिरफ्तार

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और उसके परिवार को दी। इस बीच झुलसे हुए युवक को गंभीर हालत में एसएन हॉस्पिटल लाया गया। मौके पर पहुँची पुलिस में भी पीड़ित से वार्ता करने के बाद कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने सुनील माहौर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि घर लौटने के दौरान सुनील और उसके कुछ साथियों से दिनेश की कहासुनी हो गयी थी। इसी दौरान उनमें से सुनील नाम के व्यक्ति ने तेजाब डाल दिया।

Compiled: up18 News