वर्ल्ड स्लीप डे पर बेंगलुरु की कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिया अनोखा गिफ्ट

Business

एक कंपनी अपने कर्मचारियों को सोने के लिए छुट्टी दी है। ये कोई विदेशी कंपनी नहीं बल्कि भारत की कंपनी है। आज वर्ल्ड स्लीप डे पर बेंगलुरु की कंपनी ने अपने कर्मचारियों को यह अनोखा गिफ्ट दिया है। बेंगलुरु की एक फर्म ने अपने कर्मियों को अनोखा गिफ्ट दिया है। कंपनी ने इंटरनेशनल स्‍लीप डे पर सभी को छुट्टी दे दी है ताकि वे सो सकें। कंपनी ने कहा कि उसे यह घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि शुक्रवार 17 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय नींद दिवस के मौके पर वैकल्पिक छुट्टी दी गई है।

कंपनी ने कर्मचारियों को भेजा मेल

कर्मचारियों को सोने के लिए छुट्टी देने वाली यह कंपनी वेकफिट सॉल्यूशंस है। होम फर्निशिंग कंपनी, वेकफिट सॉल्यूशंस ने वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर लिंक्डइन पर एक मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। यह मेल कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भेजा है। इस मेल में लिखा है कि वेकफिट के साथ नींद के शानदार गिफ्ट का अनुभव करें। 17 मार्च 2023 को वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर सभी वेकफिट कर्मचारियों को आराम दिया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों को शनिवार और रविवार की भी छुट्टी मिल गई है। ऐसे में एक अतिरिक्त छुट्टी के साथ तीन दिन का वीकेंड हो गया है।

30 मिनट झपकी लेने की अनुमति

बता दें कि पिछले साल, कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए “राइट टू नैप पॉलिसी” की घोषणा की थी। इसमें सभी कर्मचारियों को उनके काम के घंटों के दौरान 30 मिनट की झपकी लेने की अनुमति दी गई थी। कंपनी के मुताबिक दोपहर की झपकी शरीर को रिचार्ज करने और काम में फिर से ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। इससे वर्कप्लेस की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे

हेल्दी रहने के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है लेकिन आजकल की भागदौड़ में लोगों की नींद सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। एक अच्छी नींद हमें कई तरह की बीमारियों से बचाती है। नींद से जुड़ी इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी ने स्लीप डे की शुरुआत की थी। साल 2008 में पहली बार इन दिन को मनाया गया था। अभी पूरी दुनिया में 88 से ज्यादा देखों में वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जा रहा है।

Compiled: up18 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *