राम मंदिर को लेकर पूछे गए सवाल पर राजा भैया ने दिया ऐसा जवाब कि हो उठा हर राम भक्त गदगद

Politics

राजा भैया जवाब में कहा कि राम भगवान पर पूछा गया ये सवाल बहुत खतरनाक है। ये हिंदू आस्था पर चोट है। कतई ये प्रश्न करना ही नहीं चाहिए था। ये प्रश्न करते हैं तो उस हर व्यक्ति से पूछिए क्या मस्जिद से पेट भरेगा? क्या मजार जाने से पेट भरेगा? हम लोगों को मानव शरीर प्राप्त हुआ है, भगवान की कृपा से, उनका भजन और चिंतन करके ही हम मोक्ष को प्राप्त करते हैं।

लोगों ने वीडियो पर किए कमेंट

राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक हैं। राजा भैया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हैं। राजा भैया के मीडियाकर्मी को दिए जवाब के बाद उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग अगल-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर (एक्स) पर लिखा, ‘इसकी क्या गारंटी है कि इस बाइट के बाद बेहूदा सवाल करने वाला कूटा नहीं गया होगा।’

-एजेंसी