आगरा: विभिन्न रियासतों में बंटे भारत को एक माला में पिरोने वाले महापुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को भाजपाईयों ने एकता दिवस के रूप में मनाई। भारत की विविधता के साथ एकता को बनाए रखने का संदेश देते देने के लिए भाजपा महानगर के सभी सौ वार्डों में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जैन स्मृति भवन से रन फॉर यूनिटी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर निकाय सह चुनाव प्रभारी सुरेश तिवारी व महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
सरदार पटेल अमर रहे के नारों से क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। जैन स्मृति भवन से शुरू हुई रन फॉर यूनिटी जैसे ही कोठी मीना बाजार स्थित बल्लभभाई की प्रतिमा पर पहुँची तो सभी भाजपाईयों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और फिर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने विचार रखें।
महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने इस मौके पर कहा कि देश की अखण्डता और एकता के लिए सरदार पटेल ने अपना सर्वस्य न्यौछावर किया। विभिन्न रियासतों में बटे भारत को एकजुट करने का श्रेय सरदार बल्लभ भाई पटेल को ही जाता है। इसीलिए आज भाजपा एकता दिवस के रूप में सरदार पटेल की जयंती मना रही है।
नगर निकाय सह चुनाव प्रभारी सुरेश तिवारी ने कहा कि ऐसे सशक्त नेता थे जिन्होंने भारत की एकता और अखण्ड भारत का संकल्प लिया और उसे पूरा भी किया
कार्यक्रम में महानगर महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक मनोज गर्ग, डा. यादवेन्द्र शर्मा, अलौकिक उपाध्याय, मीडिया प्रभारी महानगर सुनील करमचंदानी जी, महानगर सह मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल आदि उपस्थित रहे।