पीएम मोदी के धुर विरोधी अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस के सपोर्ट वाली संस्था के दुनियाभर में बंद होने लगे ऑफिस

Exclusive

92 साल के सोरोस की पहचान एक ऐसे शख्स की रही है जो दुनिया के कई देशों की राजनीति और समाज को प्रभावित करने के लिए अपना एजेंडा चलाता है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का भी धुर आचोलक माना जाता है। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि मोदी के नेतृत्व में भारत तानाशाही व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। सोरोस ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने और नागरिकता संसोधन कानून का भी खुलकर विरोध किया था। उनके सपोर्ट वाली नॉन प्रॉफिट मीडिया संस्था OCCRP ने हाल में भारतीय अरबपति कारोबारी गौतम अडानी और अनिल अग्रवाल पर भी आरोप लगाए गए थे।

कौन है जॉर्ज सोरोस

सोरोस अमेरिका के बड़े कारोबारियों में से एक हैं लेकिन उनकी छवि काफी विवादित रही है। वह सटोरिए, निवेशक और कारोबारी हैं लेकिन खुद को दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता कहलाना पसंद करते हैं। उन पर दुनिया के कई देशों की राजनीति और समाज को प्रभावित करने के लिए एजेंडा चलाने का आरोप लगता रहता है। आरोप है कि उन्होंने कई देशों में चुनावों को प्रभावित करने के लिए खुलकर भारी-भरकम फंडिंग की है। यूरोप और अरब के कई देशों में सोरोस की संस्थाओं पर भारी जुर्माना लगाकर पाबंदी लगा दी गई है। आरोप है कि सोरोस दुनिया कई देशों में कारोबार और समाजसेवा की आड़ में पैसे के जोर पर वहां की राजनीति में दखल देते हैं।

हिंडनबर्ग रिसर्च ने जब जनवरी में अडानी के खिलाफ रिपोर्ट जारी की थी तो सोरोस काफी मुखर हो गए थे। उन्होंने कहा कि अडानी का पीएम मोदी के साथ इतना घनिष्ठ संबंध है कि दोनों एक-दूसरे के लिए जरूरी हो गए हैं। सोरोस ने तब कहा था, ‘इस मुद्दे पर मोदी चुप हैं लेकिन उन्हें विदेशी निवेशकों और संसद के सवालों का जवाब देना पड़ेगा। इससे केंद्र सरकार पर मोदी की पकड़ ढीली होगी और संस्थागत सुधारों के दरवाजे खुलेंगे।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोरोस ने दुनियाभर में कई मीडिया कंपनियों में निवेश किया है। अमेरिका के मीडिया वॉचडॉग मीडिया रिसर्च सेंटर की मानें तो सोरोस ने 180 से अधिक मीडिया ऑर्गेनाइजेशंस को स्पॉन्सर किया है।

Compiled: up18 News