राहत की खबर: दिल्ली में धीरे-धीरे घट रहा है यमुना नदी का पानी, क़ई लोग अपने घरों की तरफ लौटे

Regional

चार जिले हैं सबसे अधिक प्रभावित

दिल्ली में चार जिले बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इनमें उत्तर, दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पूर्व और मध्य का काफी क्षेत्र अभी भी पानी में डूबा हुआ है। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इससे पहले शनिवार को हुई बारिश के बाद स्थिति फिर से खराब होनी शुरू हो गई थी। दिल्ली में रुक-रुक कर हो रही बारिश से नई मुसीबत खड़ी हो गई है।

कई लोग अपने घरों की तरफ लौटे

यमुना नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद उत्तरी दिल्ली के लोग अपनी दुकानों और घरों की तरफ लौटने लगे हैं। ये लोग बाढ़ आने के कारण अपने घरों और दुकानों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। कुछ लोग कश्मीरी गेट के पास मॉनेस्ट्री बाजार में अपनी दुकानों का जायजा लेने के लिए लौटे। यहां पिछले हफ्ते भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई थी। यहां के लोगों को को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी थी।

यमुना में रिकॉर्ड तोड़ पानी, गेट जाम

13 जुलाई को यमुना नदी में पानी का 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। यमुना अपने उच्चतम स्तर 208.65 मीटर पर पहुंच गई थी। शुक्रवार को यह 208.35 मीटर पर बह रही थी। बाढ़ के कारण कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई सड़कों पर पानी भर गया है। बाढ़ के कारण प्रशासन को आईटीओ बैराज के जाम हो चुके गेट को खोलने के लिए नौसेना की मदद लेनी पड़ी। नौसेना ने शुक्रवार को बैराज का एक गेट खोल दिय। अभी भी 32 में से चार गेट जाम हैं।

Compiled: up18 News