मुंबई में कोरियन ब्यूटी टेक्नोलॉजी का नया धमाका: अभिनेत्री हेली शाह ने किया ‘वोलफॉर्मर’ स्किन टाइटनिंग ट्रीटमेंट का शुभारंभ

Business

मुंबई (अनिल बेदाग): खूबसूरत, जवां और कसी हुई त्वचा की चाहत रखने वाले लोगों के लिए कोरियन ब्यूटी टेक्नोलॉजी एक नया और अत्याधुनिक विकल्प लेकर आई है। सौंदर्य और त्वचा देखभाल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फोटोनेंस ने मुंबई स्थित प्रसिद्ध ‘मेटामॉर्फोसिस क्लिनिक’ में ‘वोलफॉर्मर’ (Volformer) नामक एडवांस्ड नॉन-इनवेसिव स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट का आधिकारिक शुभारंभ किया है।

दक्षिण कोरिया की प्रतिष्ठित कंपनी ‘क्लासिस’ द्वारा विकसित यह अत्याधुनिक तकनीक बिना किसी सर्जरी के त्वचा को अधिक फर्म, स्मूद और तरोताजा बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। भारतीय बाजार में इस प्रीमियम ट्रीटमेंट की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये तय की गई है।

दो शक्तिशाली तकनीकों का अद्भुत संगम

‘वोलफॉर्मर’ तकनीक मुख्य रूप से दो भरोसेमंद कोरियन तकनीकों ‘वोल्न्यूमर’ (Volnewmer) और ‘अल्ट्राफॉर्मर’ (Ultraformer) का एक उत्कृष्ट संयोजन है। यह ट्रीटमेंट त्वचा की ऊपरी सतह से लेकर अंदरूनी परतों तक एक साथ गहराई से काम करता है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक कसाव और निखार आता है।

फोटोनेंस के निदेशक हिमांशु बालधा ने इस नई तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “आज के समय में लोग ऐसे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स की तलाश में रहते हैं, जो उनकी व्यस्त दिनचर्या के अनुकूल हों और जिनमें कम से कम रिकवरी टाइम लगे। वोलफॉर्मर एक ऐसा ही प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है, जो दो प्रामाणिक कोरियन तकनीकों को एक साथ लाकर प्राकृतिक परिणाम देता है।”

​विशेषज्ञों और सेलिब्रिटी की राय

मेटामॉर्फोसिस क्लिनिक की संस्थापक एवं मुख्य त्वचा विशेषज्ञ (Chief Dermatologist) डॉ. नेहा साचदे ने बताया, “प्रभावी स्किन टाइटनिंग के लिए त्वचा की अलग-अलग परतों पर एक साथ ध्यान देना बेहद आवश्यक होता है। वोलफॉर्मर इसी सिद्धांत पर काम करता है, जिससे चेहरे को अधिक फर्म, फ्रेश और नेचुरल लुक मिलता है।”

​इस भव्य लॉन्चिंग इवेंट में लोकप्रिय टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री हेली शाह ने ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में शिरकत की। अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हेली शाह ने कहा, “अपनी त्वचा को लेकर स्वस्थ और अच्छा महसूस करना हर व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। भारत में इस तरह की आधुनिक कोरियन स्किन टेक्नोलॉजी का उपलब्ध होना बेहद उत्साहजनक है।”