राष्ट्रपति का अपमान करने पर उदित राज को राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा नोटिस

National

दूसरी ओर बीजेपी ने भी कांग्रेस नेता पर करारा हमला किया है। बीजेपी प्रवक्ता सांबिता पात्रा ने उदित राज की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

सांबित पात्रा ने कहा कि यह पहहली बार नहीं है, इससे पहले भी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को लेकर आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया था। पात्रा ने कहा कि महामहिम को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रयोग किए जा रहे ये शब्द पार्टी के गैर-आदिवासी माइंडसेट को बताता है। भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी उदित राज की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस से सवाल किया कि क्या कांग्रेस आदिवासी समाज के अपमान को समर्थन करती है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि देश की सर्वोच्च पद पर आसीन एक महिला के लिए उदित राज ने जो बोला वह एक घोर आपत्तिजनक है। उन्हें अपने बयान पर तत्काल माफी मांगनी चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग उन्हें नोटिस भेज रही है।

क्या लिखा था कांग्रेस नेता उदित राज ने

उल्लेखनीय हो कि कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर किए गए एक ट्वीट में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया। उदित राज ने ट्वीट किया कि ‘द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद है। कहती हैं 70 फीसदी लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।’

विवाद बढ़ने पर उदित राज ने फिर किया ट्ववीट

इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने एक और ट्वीट कर सफाई दी है। राज ने लिखा- द्रौपदी मुर्मू जी से कोई दुबे, तिवारी, अग्रवाल, गोयल, राजपूत मेरे जैसा सवाल करता तो पद की गरिमा गिरती। हम दलित-आदिवासी आलोचना करेगें और इनके लिए लड़ेंगे भी। हमारे प्रतिनिधि बनकर जाते हैं फिर गूंगे-बहरे बन जाते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा था- सभी भारतीय गुजरात का नमक खाते हैं

इधर उदित राज के आपत्तिजनक बयान पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने उदित राज को नोटिस जारी कर दिया है। एनसीडब्ल्यू ने उदित राज को अपने बयान पर माफी मांगने की बात कही है। यहां बता दें कि उदित राज ने राष्ट्रपति को लेकर यह ट्वीट उनके एक बयान के सामने आने पर किया था।

राष्ट्रपति ने 4 अक्टूबर को गांधीनगर में एक कार्यक्रम में कहा था कि देश में 76 प्रतिशत नमक का उत्पादन गुजरात करता है और यह कहा जा सकता है कि राज्य द्वारा उत्पादित नमक सभी भारतीयों द्वारा खाया जाता है। उन्होंने इस दौरान गुजरात मॉडल की भी तारीफ की।

-एजेंसी