मुजफ्फरनगर: इस्लाम धर्म अपना चुके 80 लोगों ने की घर वापसी

Regional

हिन्दू धर्म अपनाकर बोले, ये हमारे लिए घर वापसी जैसा

इन परिवारों ने बघरा के योग साधना आश्रम में हिंदू धर्म में वापसी की है। महाराज यशवीर ने इन लोगों को हिन्दू धर्म में दाखिल कराया। उन्होंने सभी को जनेऊ धारण करवाया गया। फिर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ करते हुए हिन्दू बनाया।

आजम के दबाव में अपनाया था इस्लाम धर्म

धोबी समाज के इन परिवारों का कहना है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान मंत्री रहे आजम खान की वजह से वो मुसलमान बन गए थे। इन्होंने कहा कि आजम खान के आदमियों ने हमें धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया था।

इन लोगों ने आगे कहा, “12 साल के बाद हिन्दू धर्म में आना हमारे लिए घर वापसी जैसा है। हमें अच्छा लग रहा है कि हम सब सबसे पुराने धर्म में वापस लौटे। अब हम अपने लोगों में आकर बहुत खुश हैं।”

Compiled: up18 News