आगरा: विजय नगर कॉलोनी में महापौर नवीन जैन ने किया वॉटर फाउंटेन का लोकार्पण

स्थानीय समाचार

आगरा। आज सोमवार को महापौर नवीन जैन ने विजय नगर स्थित विजय क्लब के पास तिकोनिया पर ब्यूटीफुल वॉटर फाउंटेन का लोकार्पण किया। इस दौरान कई वार्डो के पार्षद गण, संभ्रांत नागरिक और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। लोकार्पण के दौरान जैसे ही महापौर नवीन जैन ने बटन दबाकर फाउंटेन शुरू किया तो बरबस देखने वाले लोगों की आंखें एक टक रह गई रह गई।

रंग बिरंगी रोशनी के बीच झरने की तरह बहते पानी बह रहा था। इस सुंदर फाउंटेन का लोकार्पण हो जाने से आस-पास क्षेत्र में रौनक जगमगा उठी। वॉटर फाउंटेन का लोकार्पण होने से क्षेत्रीय लोग खुशी से फूले नहीं समाए और महापौर नवीन जैन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

लोकार्पण के बाद महापौर नवीन जैन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए आगरा को स्वच्छ, हरित और सुंदर शहर बनाने की दिशा में किए गए सभी कार्य प्रयासों को गिनाया।

महापौर नवीन जैन ने बताया कि इस ब्यूटीफुल वॉटर फाउंटेन की लागत लगभग ₹ 9 लाख 6 हज़ार की है। इसका रखरखाव निजी कंपनी को दिया गया है जो 5 साल तक इसका मेंटेनेंस करेगी। वहीं महापौर ने क्षेत्रीय लोगों से भी अपील की कि शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आस-पास क्षेत्र को साफ़ सुथरा बनाने के साथ संवारने में सहयोग अवश्य दें।

इस मौके पर पार्षद नेहा गुप्ता, आलोक आर्य, मनोज माहेश्वरी, समीर चतुर्वेदी, मुकेश सोलंकी, दीपक गोयल, मुकुल चतुर्वेदी, डॉ संजय प्रसाद, छोटे लाल बंसल, सपना गुप्ता और विजय क्लब से जुड़े सभी सदस्य मौजूद रहे।