महज एक दिन में मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 10.2 अरब डॉलर का इजाफा

Business

मुकेश अंबानी को लगा झटका

गुरुवार को जहां मार्क जुकरबर्ग की दौलत में 10.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ तो वहीं एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 4.7 अरब डॉलर का झटका लगा। अंबानी को लगे इस झटके के बाद मार्क जुकरबर्ग ने उन्हें अमीरों की लिस्ट में एक पायदान नीचे खिसका दिया।

ब्लूमबर्ग की मौजूदा बिलेनियर लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग 87.3 अरब डॉलर के साथ 12वें नंबर पर हैं तो वहीं मुकेश अंबानी 82.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 13वें नंबर पर खिसक गए हैं। आपको बता दें कि इस साल जुकरबर्ग के नेटवर्थ में 41.7 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है। नंवबर 2022 में मार्क के पास 34.6 अरब डॉलर की दौलत थी। आज 87.3 अरब डॉलर हो चुकी है।

अमेरिकी उद्योगपतियों का जलवा

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में अमेरिकी उद्योगपतियों का जलवा है। अगर टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट देखें तो फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ट पहले नंबर पर है। वहीं एलन मस्क दूसरे नंबर पर, अमेज़न वाले जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा बिल गेट्स, वॉरेन बफेट, लैरी एलिशन , स्टीव वॉल्मर , लैरी पेज और सर्गी ब्रिन है। सिर्फ दसवें नंबर पर फ्रांस के Francoise Bettencourt Meyers हैं। यानी पहले और दसवें नंबर पर फ्रांस के उद्योगपति बाकी 8 अमेरिका के हैं।

Compiled: up18 News