यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Regional

उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के हादसा हो गया। नोएडा की ओर जा रहे बाइक सवारों को पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को पुलिस ने टोल एंबुलेस की हेल्प से इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। मृतक आगरा और एटा के निवासी थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुबह करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार तीन युवक आगरा से नोएडा किसी शादी में जा रहे थे। बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 127 के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी।

इसके चलते बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह भाटी ने एक्सप्रेस वे टोल टीम की हेल्प से गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए आगरा भिजवाया गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Compiled: up18 News