भिवंडी में खुलेगा महाराष्ट्र का पहला ‘ऑलवेज ऑन’ आउटलेट मॉल; 150+ ब्रांड्स और साल भर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Business

मुंबई (अनिल बेदाग): मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के रिटेल और लाइफस्टाइल परिदृश्य में एक क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है। अब तक केवल औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब के रूप में पहचाने जाने वाले भिवंडी की पहचान अब बदलने वाली है। यहाँ महाराष्ट्र का पहला ‘ऑलवेज ऑन’ आउटलेट मॉल लॉन्च होने जा रहा है, जो शॉपिंग, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल का एक महासंगम होगा। ‘आउटलेट मॉल ऑफ इंडिया’ के नाम से बन रहा यह प्रोजेक्ट खरीदारी को एक नए वैश्विक अनुभव में बदल देगा।

150+ ग्लोबल ब्रांड्स और ‘हर दिन सेल’ वाला अहसास

​भूमि वर्ल्ड द्वारा विकसित इस मेगा प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘ऑलवेज ऑन डिस्काउंट’ फॉर्मेट है। यहाँ ग्राहकों को साल के 365 दिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के प्रीमियम प्रोडक्ट्स किफायती और डिस्काउंटेड कीमतों पर मिलेंगे। फैशन, फुटवियर, एक्सेसरीज़ और लाइफस्टाइल की 150 से अधिक दिग्गज कंपनियों के आउटलेट्स एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे, जिससे ग्राहकों को सेल का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

शॉपिंग ही नहीं, एंटरटेनमेंट का भी ‘हब’

यह मॉल केवल दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे एक ‘रिटेलटेनमेंट हब’ के रूप में तैयार किया जा रहा है।

प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं हैं:

ओपन-एयर एम्फीथिएटर: यहाँ 2,500 सीटों की क्षमता वाला विशाल एम्फीथिएटर होगा, जहाँ लाइव शो और इवेंट्स आयोजित होंगे।

फ्ली मार्केट: एक एकड़ में फैला फ्ली मार्केट स्थानीय और यूनिक प्रोडक्ट्स के लिए समर्पित होगा।

फूड एवेन्यू: खाने के शौकीनों के लिए क्यूएसआर (QSR), रूफटॉप रेस्टोरेंट्स और एक विशाल ब्रुअरी (Brewery) की सुविधा होगी।

बेहतरीन कनेक्टिविटी और बदलता भिवंडी

ठाणे और मुंबई से अपनी शानदार कनेक्टिविटी के कारण ‘आउटलेट मॉल ऑफ इंडिया’ न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि पूरे एमएमआर के लिए एक प्रमुख सोशल डेस्टिनेशन बनेगा। आधुनिक सुविधाओं और विशाल पार्किंग स्पेस के साथ यह मॉल भिवंडी को एक औद्योगिक शहर से एक आधुनिक शहरी केंद्र (Urban Center) की ओर ले जाने का काम करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।