महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक भीषण हादसा सामने आया है। यहां एक लिफ्ट गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और कुछ घायल हो गए। ठाणे नगर निगम ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि जिस इमारत में घटना घटी वह घोड़बंदर रोड पर स्थित है। इस हादसे में मरने वाले सभी मजदूर हैं, जो इमारत में काम करके नीचे जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक ठाणे (Thane ) में रविवार को बालकुम इलाके में हाइलैंड पार्क के यहां पर रूनवाल बिल्डर द्वारा 40 मंजिला की बिल्डिंग बनाई जा रही थी। बिल्डिंग का पूरा काम हो चुका था और टेरिस पर वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा था। वॉटरप्रूफ का काम खत्म करने के बाद मजदूर लिफ्ट से नीचे जा रहे थे जिस दौरान लिफ्ट का रोप टूटने की वजह से सभी मजदूर नीचे गिर गए। कहा जा रहा है कि सात वर्कर इस लिफ्ट में सवार थे और वह सातों लिफ्ट के रोप गिरने से घायल हो गए और लिफ्ट का जो बेस था वह कर्मचारियों के ऊपर गिर गया जिसमें मौके पर ही 6 कर्मचारियों की मौत हो गई और एक कर्मचारी को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और मजदूरों के शव को निकाल लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है।
ठाणे (Thane ) के डीसीपी जोन 5 अमर सिंह जाधव ने बताया कि शाम 5:30 के करीब थाने के बालकुम इलाके में रूनवाल की 40 मंजिला की लिफ्ट गिरने से मौके पर पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।यह घटना किस वजह से हुई इसकी जानकारी ले रहे हैं और आगे की कार्रवाई लीगल तरीके से की जाएगी।
#WATCH | Five people died, and a few were injured after a lift collapsed in Maharashtra’s Thane: Thane Municipal Corporation pic.twitter.com/AuDiVms1aW
— ANI (@ANI) September 10, 2023