31 जनवरी से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ Khelo India

SPORTS

इसी महीने के आखिर में शुरू हो रहे खेलो इंडिया गेम्स

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन इस साल 31 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्यप्रदेश में होना है। खेलो इंडिया के शुरू होने से पहले राज्य सरकार ने पूरे राज्य में मशाल एवं थीम सांग लांच का आयोजन किया। इस वक्त सरकार गेम्स से पहले पूरे शहर में मशाल रैली का आयोजन कर रही। यूथ गेम्स में इस साल कुल 27 खेलों का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में किया जाना है। उससे पहले पूरे राज्य में रैली का आयोजन किया जा रहा है।

52 जिलों से गुजरेगी रैली

मशाल रैली मध्य प्रदेश के 52 जिलों से होकर गुजरने वाली है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स को इस साल मध्यप्रदेश के आठ शहरों में आयोजित किया जाएगा। ये मेजबान शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मंडला, बालाघाट, खरगोन और जबलपुर हैं। खेलो इंडिया का ये 5वां एडिशन महीने की 31 तारीख से शुरू हो रहा है। बता दें कि कि खेलो इंडिया का 2021 संस्करण कोरोना वायरस के चलते स्थगित कर दिया गया था और इसे फिर 2022 में हरियाणा में आयोजित किया गया था।

– एजेंसी