आगरा | उच्च शिक्षा को विद्यार्थियों तक और अधिक सुलभ बनाने तथा उत्तर प्रदेश में अपनी क्षेत्रीय उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने आज आगरा में अपने स्थायी एडमिशन ऑफिस का विधिवत शुभारंभ किया। उद्द्घाटन अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशिल गुप्ता, रतनमुनि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल वशिष्ठ और ऐस अकादमी के राजीव शर्मा ने फीता काट कर किया।
शाखा प्रमुख व असिस्टेंट डायरेक्टर जितेन्द्र कुमार दीक्षित ने बताया कि आगरा में एलपीयू चौथा तथा देशभर में पंद्रहवाँ स्थायी कार्यालय है। जो विद्यार्थियों, विद्यालयों एवं अभिभावकों के साथ एलपीयू के संबंधों को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विश्वविद्यालय का नया कार्यालय संजय प्लेस स्थित प्रथम तल, फ्रेंड्स आर्केड, सेंट पैट्रिक स्कूल के सामने नियमित रूप से संचालित होगा। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रवेश, छात्रवृत्ति, एलपीयूनेस्ट, करियर मार्गदर्शन तथा शैक्षणिक परामर्श जैसी सभी सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने भविष्य से जुड़े सही एवं सूचित निर्णय ले सकें। एलपीयू का यह नया कार्यालय विश्वविद्यालय की ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन, ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया की परिकल्पना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के अधिकारी अनूप एवं संदीप ने कार्यक्रम की योजना, समन्वय एवं सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आगरा कार्यालय के शुभारंभ के साथ अब देशभर में एलपीयू के कुल 15 स्थायी एडमिशन ऑफिस संचालित हो रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, विद्यालयों के प्राचार्यों, निदेशकों, करियर काउंसलर्स एवं शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियों ने सहभागिता की और विश्वविद्यालय की इस नई पहल की सराहना की।
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षाविदों को नए कार्यालय का भ्रमण कर प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति योजनाओं, शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्लेसमेंट, अंतरराष्ट्रीय अवसरों एवं छात्र सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया।

