मुलायम सिंह और 8 पूर्व दिवंगत सदस्यों को लोकसभा ने दी श्रद्धांजलि

Politics

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन निचले सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों को मुलायम सिंह यादव और आठ पूर्व सदस्यों के निधन के बारे में सूचित किया।

उन्होंने यादव के लंबे राजनीतिक जीवन का उल्लेख किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव मौजूदा लोकसभा के सदस्य थे।

बिरला ने कहा, ‘‘मुलायम सिंह यादव के सरल व्यक्तित्व के कारण उनकी लोकप्रियता सभी दलों में थी। अनुभवी नेता होने के कारण उनका मार्गदर्शन सदन को हमेशा मिलता रहा।’’

मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर, 2022 को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

बिरला ने आठ पूर्व सदस्यों के जे सुंदर लाल, देबी घोषाल, रूपचंद पाल, गोविंद चंद्र नस्कर, थान सिंह जाटव, माणिक राव गावित, जयंती पटनायक और जी कृष्णा के निधन के बारे में भी सदन को सूचित किया।

इसके बाद सदन ने कुछ देर मौन रखकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। बिरला ने करीब 11 बजकर 10 मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करक दी।

Compiled: up18 News