मेजर ध्यानचंद के नाम पर लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान उनके बेटे को मिला

SPORTS

वहीं झारखंड के सिमडेगा जिले की टेटे तोक्यो ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला टीम का हिस्सा थी। उन्होंने पुरस्कार की दौड़ में अपनी कप्तान और एफआईएच वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरस्कार जीतने वाली सविता पूनिया को पछाड़ा। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कार के तौर पर 25 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया। यहां आयोजित हॉकी इंडिया सालाना पुरस्कार समारोह में पी आर श्रीजेश को वर्ष 2023 के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार मिला। हरमनप्रीत ने इस मौके पर कहा, ‘पुरस्कार और अच्छा खेलने की प्रेरणा देते हैं। टीम में इससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भी बढती है जो हॉकी के लिए अच्छा है।’

हार्दिक ने सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर का पुरस्कार भी जीता और सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड का पुरस्कार अभिषेक को मिला। सर्वश्रेष्ठ उदीयमान अंडर 21 खिलाड़ी का पुरस्कार महिला वर्ग में दीपिका सोरेंग और पुरुष वर्ग में अराइजीत सिंह हुंडल को मिला। मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम पुरस्कार जीतने वाले उनके बेटे और 1975 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य अशोक कुमार ने कहा, ‘हमें सरदार बलबीर सिंह, उधम सिंह, कैप्टन रूप सिंह, केडी सिंह बाबू जैसे महान खिलाड़ियों की परंपरा को जारी रखते हुए इस बार पेरिस ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है।’

भारत ने 41 साल के इंतजार के बाद तोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था। आठ बार की ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम ने ओलिंपिक में आखिरी स्वर्ण 1980 में मॉस्को में जीता था। अशोक कुमार ने कहा, ‘खिलाड़ियों के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। दबाव पर काबू रखते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन करना है। अब तो खिलाड़ियों के पास आलातरीन कोच, बुनियादी ढांचा और सुविधाएं हैं। हमें उम्मीद है कि ये टीम पेरिस में स्वर्ण जीतकर भारतीय हॉकी का पुराना गौरव लौटाएगी।’

इसके साथ ही लखनऊ में 2016 में जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप जीतने वाली टीम, हांगझोउ एशियाई खेल 2023 स्वर्ण पदक विजेता पुरुष टीम और कांस्य पदक विजेता महिला टीम, ओमान में 2023 जूनियर एशिया कप जीतने वाली पुरुष टीम, जापान में जूनियर एशिया कप जीतने वाली महिला टीम ,ओमान में एशिया हॉकी5 में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला और पुरुष टीमों, चेन्नई में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी 2023 जीतने वाली पुरुष टीम, रांची में महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी 2023 जीतने वाली महिला टीमों को भी नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पूर्व ओलिंपियन हरबिंदर सिंह, जफर इकबाल, अजित पाल सिंह, जगबीर सिंह, जुगराज सिंह , हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और ओडिशा सरकार के खेल सचिव विनील कृष्णा मौजूद थे।

-एजेंसी