आगरा: सभी दलों के नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहिए- कांग्रेस नेता तौकीर आलम

Politics

आगरा – उप्र लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद से 3 जनवरी को राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने वाली भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने एवम् आगरा से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज हरियाली वाटिका, आगरा पर जिला शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस जनों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता राघवेंद्र सिंह मीनू व देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने की, बैठक में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व बृज प्रांत प्रभारी श्री तौकीर आलम थे, संचालन नंदलाल भारती ने किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अब ऐतिहासिक महायात्रा बन चुकी है, जिस प्रकार से देश का युवा, किसान, मजदूर, महिलाएं इस यात्रा में लाखों की संख्या में पैदल यात्रा कर रहे हैं, उसने तानाशाह गूंगी बहरी सरकार की नींद हराम कर दी है।

तौकीर आलम ने कहा कि वर्तमान आरएसएस भाजपा की सरकार देश को अपने दो उद्योगपति मित्रों के हाथों में बेच रही है, सही मायने में राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा ने नफरत, भय फैलाने वाली आरएसएस भाजपा के असली चेहरों को बेनकाब कर दिया है, और पूरी दुनिया में भारत जोड़ो की तारीफ जनता कर रही है

तौकीर आलम ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थ व्यवस्था से किसान, मजदूर, मध्यम व्यापारी, जनता परेशान है, इसलिए जनता के इस मर्म को समझने के लिए सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, सिविल सोसाइटी के लिए कार्यरत लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहिए, ताकि देश की जनता का दर्द समझ में आ सके।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय, प्रदेश सचिव विनेश सनवाल, पूर्व विधायक अमर सिंह परमार, जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू, राम टंडन, अश्वनी जैन, डा मधुरिमा शर्मा, अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, विनोद जरारी, सोनू सक्सैना, माया माहौर, रमेश पहलवान, अजहर वारसी, सचिन चौधरी, मनोज दीक्षित, चौधरी बच्चू सिंह, शानू खान, आर एस मौर्य एडवोकेट, हेमन्त चाहर, दीपक शर्मा, गौरव शर्मा, सतीश सिकरवार, अपूर्व शर्मा ,सलीम उस्मानी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

-up18news