जानिए: भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार किन-किन लोगों को नहीं देना होता टोल टैक्स…

Cover Story

सरकार टोल टैक्स के पैसों से सड़कों का निर्माण और उनका रखरखाव करती है। आज जब तकनीक के विकास से कई काम काफी आसानी से हो रहे हैं। ऐसे में सरकार फास्टैग के जरिए टोल टैक्स ले रही है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले किन लोगों से टोल टैक्स नहीं लिया जाता है?

भारत सरकार ने इसको लेकर एक खास गाइडलाइन को जारी कर रखी है। इसमें इस बात की जानकारी दी गई है किन-किन लोगों को टोल टैक्स नहीं देना है।

इन लोगों से नहीं लिया जाता है टोल टैक्स

राष्ट्रपति
प्रधानमंत्री
मुख्य न्यायाधीश
उपराष्ट्रपति
राज्यों के राज्यपाल
कैबिनेट मंत्री
सुप्रीम कोर्ट के जज
लोकसभा के अध्यक्ष
केंद्रीय राज्य मंत्री
राज्यों के मुख्यमंत्री
केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल
किसी राज्य की विधानसभा के अध्यक्ष
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
किसी राज्य की विधान परिषद के अध्यक्ष
भारत सरकार के सचिव
संसद सदस्य
आर्मी कमांडर
वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ
संबंधित राज्य के भीतर एक राज्य सरकार के मुख्य सचिव
किसी राज्य की विधान सभा के सदस्य
राजकीय यात्रा पर आए विदेशी गणमान्य लोग

Compiled: up18 News