सपा और कांग्रेस की दोस्ती से भाजपा को कोई फर्क नही पड़ने वाला: केशव प्रसाद मौर्य

Politics

आगरा: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को यहां उन्होंने सैनिक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए गोली लगने से घायल नायक जितेंद्र सिंह का सम्मान किया। इससे पहले जितेंद्र को राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।

फतेहाबाद क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम और जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा लोकसभा की 80 में से 80 सीटें जीतेगी।

“इंडिया” गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि अभी से ही उसमें शामिल दलों में गांठ पढ़ना शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। सपा और कांग्रेस की दोस्ती से भाजपा को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
डिप्टी सीएम बोले कि भारत ने हमेशा आतंकवाद का विरोध किया है। आतंकवाद चाहे कहीं भी हो भारत उसका हमेशा विरोधी रहा है। उन्होंने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।