अवैध निर्माण: हिस्ट्रीशीटर प्रसपा नेता के गेस्ट हाउस पर चला केडीए का बुलडोजर

Regional

केडीए के 2 हजार वर्ग गज जमीन पर कब्जा

केडीए के ओएसडी सत शुक्ला ने बताया, “विनोद प्रजापति ने साल 2009 में केडीए की जमीन को गलत तरीके से रजिस्ट्री करा लिया था। 2 हजार वर्ग गज में गेस्ट हाउस बना दिया। इसका नक्शा भी पास नहीं था। निर्माण गिराने से पहले कानूनी प्रक्रिया का पूरा पालन किया गया है।”

हिस्ट्रीशीटर प्रसपा नेता पहले सपा में था

प्रसपा जिलाध्यक्ष विनोद हिस्ट्रीशीटर है। विनोद प्रजापति पहले समाजवादी पार्टी का कानपुर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष था। इसके बाद वह प्रसपा में शामिल होकर राजनीति में भी सक्रिय है।

मुख्तार अंसारी पर भी चलाया था बुलडोजर

सत शुक्ला माफिया मुख्तार अंसारी की प्रॉपर्टीज पर बुलडोजर चलवाया था। इस समय केडीए के ओएसडी हैं। इनकी निगरानी में पूरे अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है। इन्होंने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोर्ट के आदेश की अवहेलना बताया

ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर विनोद प्रजापति ने हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना बताया है। स्पष्टीकरण जारी करके विनोद प्रजापति ने कहा, “उच्च न्यायालय इलाहाबाद आदेश ने 15 अगस्त 2009 ने स्टे का आदेश दिया था। इसके बाद भी केडीए ध्वस्त कर रहा है। कानून का पालन नहीं हो रहा है।”

-एजेंसी