कर्नाटक: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में की शिरकत

Politics

ये भारत जोड़ो यात्रा का 29वां दिन है जिसकी शुरुआत कर्नाटक के मंड्या ज़िले से हुई.

बीते 28 दिनों से भारत जोड़ो यात्रा केरल के अलग-अलग ज़िलों से होकर गुजरी है.

सोनिया गांधी अपनी सेहत से जुड़ी वजहों के चलते कुछ देर तक राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ यात्रा करेंगी जिसके बाद वह दिल्ली जाएंगी.

इसके साथ ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शुक्रवार को मैसूर पहुंचकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी.
कर्नाटक में ये यात्रा 21 दिन चलेगी. और इस दौरान 511 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.

-Compiled by up18 News