ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के दर्शन करने पहुंचीं कंगना, आरती में भी शामिल हुईं

Entertainment

कंगना आरती में भी शामिल हुईं, जहां उन्हें सोमनाथ ट्रस्ट के मुख्य पुजारी ने चंदन का तिलक लगाया और पटका ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया।

भगवान राम के किए दर्शन

कंगना इसके बाद राम नाम स्मरण यज्ञ में शामिल हुईं, जिसकी शुरुआत देश के प्रधानमंत्री और सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले राम नाम लिखकर की थी। भगवान राम के दर्शन करने के बाद कंगना ने राम नाम मंत्र लिखा।

बता दें कि यह जानकर कंगना ने प्रसन्नता व्यक्त की कि भक्तों द्वारा लिखा गया राम नाम अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भेजा जाएगा।

राम मंदिर और सोमनाथ का एक ही इतिहास

अभिनेत्री कंगना रनौत ने आगे कहा कि सोमनाथ और राम मंदिर का इतिहास एक ही है। जितनी बार इन्हें तोड़ा गया, उतनी बार हमने इन्हें बनाया।

Compiled: up18 News