जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ के मस्सु क्षेत्र में वाहन नदी में गिरा, चार की मौत, दो लापता

Regional

खाई में गिरने से वाहन के परखचे उड़ गए

बताया जा रहा है कि एक टिप्पर वाहन से छह लोग एक कंपनी के प्रोजेक्ट साइट पोद्दार से मस्सु की ओर जा रहे थे। मस्सु क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से वाहन के परखचे उड़ गए। इस हादसे में वाहन सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चार लोगों के शवों को निकाला। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग अभी लापता बताये जा रहे हैं। संभवत: दुर्घटनास्थल के पास बह रही नदी में लापता लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

चार यात्रियों के शव मौके से बरामद

इस दुर्घटना को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने भी किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर से इस मामले पर बात की। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “अभी यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में यात्रा कर रहे चार यात्रियों के शव मौके पर ही मिल गया है। चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चला है। शोक संतप्त परिवार को मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”