मुंबई: मार्च का महीना खत्म होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में खुद को हाइड्रेटेड और ऊर्जावान बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होती है। एण्डटीवी (&TV) के लोकप्रिय शो ‘भाभीजी घर पर हैं 2.0’ और ‘घरवाली पेडवाली’ के कलाकारों ने अपने फैंस के साथ अपने पसंदीदा समर रिफ्रेशमेंट्स और देसी नुस्खे साझा किए हैं, ताकि इस तपती गर्मी में भी ताजगी बनी रहे।
प्रियंवदा कांत (लतिका): “कोल्ड ड्रिंक्स नहीं, नारियल पानी और आम पन्ना है पसंद”
‘घरवाली पेडवाली’ में लतिका का किरदार निभा रहीं प्रियंवदा कांत अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हैं और उसके बाद ताज़ा नारियल पानी लेती हैं।
प्रियंवदा के मुताबिक, “शूट के दौरान मैं हमेशा नींबू पानी या छाछ साथ रखती हूँ, जो ठंडक देने के साथ पाचन के लिए भी बेहतरीन हैं। शाम को ताज़ा ‘आम पन्ना’ मुझे रिफ्रेश कर देता है। मैं बाजारू कोल्ड ड्रिंक्स से बचती हूँ और तरबूज-खरबूजा जैसे मौसमी फलों को प्राथमिकता देती हूँ।”
विदिशा श्रीवास्तव (अनिता भाभी): “गुलाब शरबत और जलजीरा है मेरी एनर्जी का राज”
’भाभीजी घर पर हैं 2.0′ की गोरी मेम यानी विदिशा श्रीवास्तव गर्मी में सादगी और प्राकृतिक चीजों पर भरोसा करती हैं। विदिशा ने बताया कि वे सादे पानी में पुदीना या खीरा डालकर उसे ‘डिटॉक्स वाटर’ की तरह इस्तेमाल करती हैं, जिससे शरीर को ताजगी मिलती है।
विदिशा कहती हैं, “मेरा पसंदीदा ड्रिंक ठंडा गुलाब शरबत है। इसके अलावा लंबे शूट के बाद लस्सी और जलजीरा जैसे पारंपरिक भारतीय पेय मेरी थकान मिटाते हैं। संतरा और अनार का जूस भी मेरी डाइट का अहम हिस्सा है।”
सितारों का संदेश: हल्का और प्राकृतिक चुनें
दोनों ही अभिनेत्रियों का मानना है कि गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से संतुलित रखने के लिए तरल पदार्थों का अधिक सेवन जरूरी है। वे अपने फैंस को सलाह देती हैं कि जितना हो सके प्राकृतिक विकल्पों को चुनें ताकि त्वचा और सेहत दोनों बरकरार रहें।
देखना न भूलें: एण्डटीवी पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 10:00 बजे ‘घरवाली पेडवाली’ और 10:30 बजे ‘भाभीजी घर पर हैं 2.0’।

