यूं ही प्लेबॉय नहीं कहे जाते पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, हनीट्रैप का हुए शिकार

Cover Story

इमरान ने सबसे पहले 1995 में ब्रिटेन की रहने वाली जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी की थी। जेमीमा ने इस्लाम स्वीकार कर लिया और पाकिस्तान आ गईं। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए। 9 साल के बाद दोनों अलग हो गए। पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के साथ भी उनके संबंध थे। ऑक्सफोर्ड में दोनों की मुलाकात हुई थी। इमरान खान की बायोग्राफी लिखने वाले क्रिस्टोफर सैंडफोर्ड ने अपनी किताब में लिखा था कि बेनजरी को इमरान ने पसंद किया था। उनकी मां भी दोनों की शादी कराना चाहती थी, लेकिन तब तक वह अलग हो चुके थे।
इमरान का रेखा से रहा अफेयर!

इमरान ने 2014 में BBC की पूर्व पत्रकार और तीन बच्चों की मां रेहम खान से शादी की थी लेकिन साल भर के अंदर ही वह दोनों अलग हो गए। इमरान का बॉलीवुड हीरोइन रेखा के साथ भी कथित लव अफेयर रहा है। इमरान ने एक इंटरव्यू के दौरान रेखा के साथ अपने अफेयर की डींगें हांकी थीं। स्टार न्यूज़ पेपर की 11 जून 1995 की रिपोर्ट में दावा किया गया कि इमरान ने कहा था कि मुझे एक्ट्रेस का साथ पसंद आया। मैंने एंजॉय किया और आगे बढ़ा। मैं किसी फिल्म अभिनेत्री से शादी के बारे में नहीं सोच सकता।

इमरान का ऑडियो हो रहा वायरल

इमरान खान का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में इमरान एक महिला को अपने पास आने को कहते हैं। इस पर महिला ऐतराज जताते हुए कहती है कि वह अभी नहीं आ सकती। उसका शरीर दर्द कर रहा है। अचानक से यह ऑडियो सामने कैसे आया, इसे लेकर भी सोशल मीडिया में अटकलें लगाई जा रही है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने इमरान को हनीट्रैप किया है। क्योंकि हाल के दिनों में वह पाकिस्तानी सेना की आलोचना कर रहे थे।

Compiled: up18 News