यूपी: उन्नाव में पुलिस थाने के इंस्पेक्टर अशोक कुमार के पास आया था एक फोन, बात करने के बाद कर ली आत्महत्या

Crime

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के थाना सफीपुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने थाने में स्थित कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का फोन काफी देर तक रिसीव न होने पर, सिपाही को कमरे पर जाकर देखने को कहा। वहां फंदे से शव लटका मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया।

वहीं बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर एक इंस्पेक्टर ने थाने के अंदर आत्महत्या क्यों कर ली है । डिप्रेशन था या कुछ और फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही मान कर जांच कर रही है। एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया की अशोक की लास्ट कॉल उनके घर से ही आई थी। जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।

सुसाइड करने वाले ‘यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर अशोक कुमार मूल रूप से अमरोहा के नौगांवा सादात थाना इलाके के गांव यहियापुर के रहने वाले थे। करीब छह महीने पहले उनका इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन हुआ था। उस समय वह लखीमपुर खीरी में तैनात थे। जून महीने में स्थानांतरित होकर उन्नाव आए थे। पांच जुलाई को एसपी ने उन्हें सफीपुर कोतवाली की कमान सौंपी थी। रविवार रात करीब 12:30 बजे पीखी गांव में मोहर्रम जुलूस की तैयारी गश्त कर आवास पर लौटे थे।

उनकी पत्नी और बच्चे अभी लखीमपुर में ही रह रहे थे। वे लोग जल्द ही उन्नाव शिफ्ट होने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने ऐसा कदम उठा लिया।

बताया जा रहा है कि 12 जुलाई को बेटे का बर्थडे मनाने के लिए पूरा परिवार उन्नाव आया था। तब इंस्पेक्टर अशोक कुमार परिवार के साथ बहुत खुश नजर आ रहे थे। वो लोग बेटे का बर्थडे मनाने बाहर गए थे। 4-5 दिन रुकने के बाद उनका परिवार वापस लखीमपुर चला गया था। ऐसा भी कहा जा रहा है, रविवार को उनकी पत्नी से फोन पर बात भी हुई थी।

उसके बाद वो सोने के लिए कमरे में चले गए थे। सुबह से पत्नी उनको फोन कर रही थी। जब उन्होंने फोन नहीं उठाया, तो पत्नी ने एक सिपाही को फोन करके उनके कमरे में जाने के लिए बोला। सिपाही के कमरे में जाने के बाद सभी को मामले की जानकारी हुई।

इंस्पेक्टर अशोक कुमार को अपने पिता की जगह नौकरी मिली थी। उनका छोटा भाई भी पुलिसकर्मी है। वह रामपुर में तैनात हैं। गांव के घर में बस उनकी मां और छोटे भाई की पत्नी रहती हैं।

कुछ लोग जो इस सुसाइड के पीछे पत्नी से विवाद होना बता रहे हैं। कह रहे हैं कि अशोक की पत्नी को लगता था कि उसका कहीं अफेयर है। वहीं अशोक इस बात को लेकर मना करता था। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। यहां गांव वाले घर में भी विवाद होता था।

– compiled: up18 News