फीफा वर्ल्ड कप में जाकिर नाइक को बुलाए जाने का मुद्दा भारत जरूर उठाएगा: हरदीप सिंह पुरी

National

जानें आखिर जाकिर नाइक पर क्यों भड़का है भारत?

बता दें कि फीफा विश्व कप 2022 में जाकिर नाइक को आमंत्रित किया गया है। भारत में जाकिर नाइक को भड़काऊ भाषण देने के चलते प्रतिबंधित कर दिया गया है और उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी जारी है। हालांकि, जाकिर नाइक कई साल से देश से बाहर रह रहे हैं। अब जाकिर को फीफा विश्व कप में आमंत्रित किया गया है। वह पूरे विश्व कप के दौरान धार्मिक भाषण देंगे। नाइक पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप है।

जाकिर नाइक पर क्या है आरोप

साल 2016 में नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर विभिन्न धार्मिक समुदायों और समूहों के बीच दुश्मनी, घृणा या अन्य नकारात्मक भावनाओं को फैलाने और समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित और सहायता करने के आरोप लगे थे। इसके बाद भारत में इस संगठन को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया। नाइक ने भारत छोड़ मलेशिया में बसने का फैसला किया। वह फिलहाल मलेशिया में ही रहते हैं।

सत्येंद्र जैन मामला पर भी बोले हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी कह रही है कि सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाला शख्स मेडिकल थेरेपिस्ट है। वह बताएं कि उसकी मेडिकल थेरेपिस्ट की डिग्री कहां की है? आम आदमी पार्टी को आत्मनिरीक्षण करने की बहुत जरूरत है।

Compiled: up18 News