तेज स्पीड 5G नेटवर्क मामले में दुनिया के टॉप 15 देशों की लिस्ट में शामिल हुआ भारत

Business

अपलोडिंग स्पीड में भारत रहा अव्वल

नेटवर्क टेस्टिंग और एनालिस्ट फर्म Ookla की रिपोर्ट की मानें, तो साल 2024 की चौथी तिमाही में भारत की 5G डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में 14वां स्थान था। इस दौरान स्पीड करीब 301.86 Mbps थी, जबकि मीडियन अपलोडिंग स्पीड 18.93 mbps रही है।

सबसे तेज 5G डाउनलोडिंग स्पीड वाले देश

यूएई – 654 mbps
कतर – 516 mbps
साउथ कोरिया – 485 mbsp
मलेशिया – 451 mbps
ब्राजील – 449 mbps
डोमिनिकन रिपब्लिक – 403 mbps
बहरीन – 375 mbps
कुवैत -369 mbps
मकाउ – 338 mbps
सिंगापुर – 329 mbps
सऊदी अरब – 323 mbps
न्यूजीलैंड – 316 mbps
बुलगारिया – 306 mbps
भारत – 301 mbps

भारत 5G रोलआउटवाला सबसे तेज देश

भारत दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से 5G रोलआउट करने वाला देश है। भारत में दिसंबर 2023 के आखिरी तक कीहब 400 हजार 5G बेस स्टेशन थे, जिसमें जनवरी 2023 के मुकाबले में 7.7 गुना का इजाफा दर्ज किया गया है। साल 2023 की चौथी तिमाही में 5G मीडियन डाउनलोडिंग स्पीड 301.86 mbps थी, जो कि 4G स्पीड के मुकाबले में 18 गुना फास्ट है। वही 5G अपलोडिंग स्पीड 16.05 mbps दर्ज की गई है, जो कि 4G के मुकाबले 5 गुना फास्ट है।

-एजेंसी