पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के लिए शेड्यूल का ऐलान, भारत कर रहा है मेजबानी

SPORTS

भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में हॉकी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने सीधे क्वालीफाई कर लिया है। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को ग्रुप ए में अर्जेंटीना, फ्रांस और चिली के साथ रखा गया है। पिछली बार की चैंपियन बेल्जियम ग्रुप बी में एशिया की चैंपियन दक्षिण कोरिया, जर्मनी और जापान के साथ है।

सिर्फ एक बार हॉकी विश्व कप जीत पाई है टीम इंडिया

हॉकी विश्व कप के 52 साल के इतिहास में भारतीय टीम सिर्फ एक बार खिताब जीत पाई है। 1975 में भारतीय टीम मलेशिया में चैंपियन बनी थी। इसके अलावा 1973 में भारत दूसरे स्थान पर रहा था। साल 1971 में हॉकी विश्व कप पहली बार आयोजित हुआ था और टीम इंडिया तीसरे स्थान पर रही थी। भारत में चौथी बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 1982, 2010 और 2018 में भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है।

पाकिस्तान हॉकी विश्व कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है। पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा चार बार यह टूर्नामेंट जीता है। दो बार फाइनल में हारी है और एक बार चौथे स्थान पर रही है।

-एजेंसी