भारत और चीन ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका: एंटनी ब्लिंकेन

INTERNATIONAL

युद्ध में भारत-चीन की भूमिका अहम

ब्लिंकेन ने कहा, हमने उन सभी देशों इस युद्ध को खत्म करवाने के लिए आग्रह किया, जिनके संबंध रूप से अच्छे हैं। इसमें चीन और भारत भी शामिल है। इसका असर भी हुआ। दोनों देशों ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोकने के लिए कोशिश की और ये सफल भह हुआ।

भारत ने पश्चिमी देशों पर भरोसा बढ़ाया

ब्लिंकेन ने कहा, ‘दशकों से भारत को रूस सैन्य उपकरण प्रदान करता था लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने जो देखा है वह रूस पर भरोसा करने और हमारे साथ और फ्रांस जैसे अन्य देशों के साथ साझेदारी में आगे बढ़ने का प्रक्षेपवक्र है।’

एक दिन पहले चीन को बताया था खतरा

ब्लिंकेन ने इसके पहले रविवार को एक साक्षात्कार में चीन को बड़ा खतरा बताया था। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने जानकारी दी है कि चीन रूस को हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है जो कि आने वाले समय में मुश्किलें खड़ा कर सकता है।

एंटनी ब्लिंकन ने आगे कहा कि चीन रूस की कार्रवाई की ना तो आलोचना करता है ना ही वो रूस पर यूक्रेन के हमले को गलत मानता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चीन की तरफ से कोई भी हथियार आपूर्ति सिर्फ पश्चिमी देशों के लिए ही नहीं दुनिया के अन्य देशों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।

Compiled: up18 News